Realme 16 Pro Plus 5G: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में Realme एक बार फिर से बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि उसका नया प्रीमियम स्मार्टफोन Realme 16 Pro Plus 5G भारत में 6 जनवरी 2026 को लॉन्च किया जाएगा। यह फोन Realme 16 सीरीज़ का सबसे पावरफुल और फीचर-पैक वेरिएंट माना जा रहा है, जिसमें कैमरा, बैटरी, डिस्प्ले और परफॉर्मेंस हर विभाग में बड़ा अपग्रेड देखने को मिलेगा। Realme हमेशा से ही अपने यूज़र्स को लेटेस्ट टेक्नोलॉजी किफायती कीमत में देने के लिए जानी जाती है, और Realme 16 Pro भी उसी रणनीति पर आगे बढ़ता हुआ नजर आ रहा है।
Realme 16 pro plus 5g Display and design
Realme 16 Pro Plus 5G में हाई-क्वालिटी AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी, जो 6500 निट्स पीक ब्राइटनेस, 2500Hz टच सैंपलिंग रेट और HDR (Netflix HDR) सपोर्ट के साथ आएगी। तेज धूप में भी स्क्रीन बेहद साफ और ब्राइट नजर आएगी। डिजाइन के मामले में यह फोन “Urban Wild” थीम पर आधारित होगा, जो इसे एक मॉडर्न, स्टाइलिश और प्रीमियम स्मार्टफोन लुक देता है।

Realme 16 Pro Plus Processor
परफॉर्मेंस के मामले में Realme 16 Pro Plus 5G काफी दमदार साबित हो सकता है। इसमें Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया जाएगा, जो मिड-प्रेमियम सेगमेंट में शानदार स्पीड और पावर एफिशिएंसी के लिए जाना जाता है।
Read more – Realme 11 Pro Plus 5G हुआ भारत में लॉन्च 200MP कैमरा और 100W चार्जिंग ने मचाया धमाल
फोन में 12GB LPDDR5x RAM और 512GB इंटरनल स्टोरेज मिलने की उम्मीद है, जिससे हेवी गेमिंग, मल्टीटास्किंग और हाई-एंड ऐप्स बिना किसी रुकावट के आसानी से चल सकेंगे। यह स्मार्टफोन उन यूज़र्स के लिए खास होगा, जो परफॉर्मेंस से कोई समझौता नहीं करना चाहते।
Realme 16 Pro Plus 5G Camera
Realme 16 Pro Plus 5G का सबसे बड़ा हाइलाइट इसका 200MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। यह कैमरा LumaColor Image Algorithm के साथ आएगा, जिससे फोटो में बेहतर कलर और शार्प डिटेल्स मिलेंगी। फोन में 200MP प्राइमरी सेंसर, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस (3.5x ऑप्टिकल और 10x हाइब्रिड ज़ूम) और एक अल्ट्रा-वाइड/डेप्थ सेंसर मिलने की उम्मीद है। यह सेटअप पोर्ट्रेट, लो-लाइट और ज़ूम फोटोग्राफी के साथ-साथ कंटेंट क्रिएटर्स के लिए भी शानदार साबित हो सकता है।
Realme 16 Pro Plus Battery

Realme 16 Pro Plus 5G में 7000mAh की बड़ी टाइटन बैटरी दी जाएगी, जो लंबे समय तक पावर बैकअप देने में सक्षम होगी। कंपनी के मुताबिक यह फोन लगभग 9.3 घंटे गेमिंग, 21 घंटे वीडियो प्लेबैक और करीब 125 घंटे म्यूज़िक प्लेबैक का बैकअप दे सकता है। इसके साथ मिलने वाला 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट फोन को बेहद कम समय में चार्ज कर देगा, जिससे बार-बार चार्जिंग की टेंशन नहीं
Realme 16 pro plus 5g color option
Realme 16 Pro Plus 5G को कंपनी कई प्रीमियम कलर ऑप्शन्स में लॉन्च करेगी, जिनमें Master Grey, Master Gold, Camellia Pink (India Exclusive) और Orchid Purple (India Exclusive) शामिल हैं। मजबूती के लिहाज़ से यह फोन IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ आएगा, जिससे यह पानी, धूल और कठिन परिस्थितियों में भी सुरक्षित और भरोसेमंद बना रहेगा।
Realme 16 pro plus 5g Software
यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित Realme UI 7.0 पर काम करेगा। कंपनी ने इसमें 3 साल के Android अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा किया है, जो इसे लॉन्ग-टर्म यूज़ के लिए बेहतर बनाता है।
Read more – लॉन्च से पहले ही हंगामा OPPO Reno 15 Pro Mini की कीमत और फीचर्स लीक
Realme 16 pro plus launch date in india
Realme 16 Pro Plus 5G को भारत में 6 जनवरी 2026 को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन Flipkart और Realme की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। उम्मीद की जा रही है कि लॉन्च ऑफर्स के तहत बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर्स भी देखने को मिल सकते हैं।
Realme 16 pro plus 5g price in india
लीक्स के अनुसार, Realme 16 Pro Plus 5G की भारत में कीमत ₹40,000 से ₹44,000 के बीच हो सकती है, खासकर 512GB वेरिएंट के लिए।
Conclusion:
Realme 16 Pro Plus 5G फीचर्स के मामले में एक ऑल-राउंडर स्मार्टफोन साबित हो सकता है। 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी, हाई-ब्राइटनेस AMOLED डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर इसे इस सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बनाते हैं। अगर कंपनी सही कीमत पर इसे लॉन्च करती है, तो यह स्मार्टफोन 2026 में Realme के लिए एक बड़ा गेम-चेंजर साबित हो सकता है।
यह भी पढ़े – ₹5.76 लाख में 7 लोगों की फैमिली कार! Renault Triber 2025 बनी मिडिल क्लास की पहली पसंद










